राहत: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई पूरी, होंगे चुनाव–

by | Jun 27, 2025 | नैनीताल, न्यायालय | 0 comments

​पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटी, अब गांवों की सरकार बनाने के लिए जोरआजमाईश हुई शुरु, पढ़ें न्यायालय का आदेश–

नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर निर्धारण के खिलाफ दायर विभिन्न याचिकाओं पर शुक्रवार 27 जून को सुनवाई की। सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने चुनाव को लेकर बड़ा फैसला दिया। न्यायालय ने चुनाव पर लगी रोक हटा दी है। राज्य निर्वाचन आयोग से पूर्व में जारी चुनाव कार्यक्रम को तीन दिन आगे बढ़ाते हुए चुनाव कार्यक्रम जारी करने के आदेश दिए हैं।

उच्च न्यायालय ने सरकार को याचिकाकर्ताओं की ओर से उठाए गए मुद्दों पर तीन हफ्ते के भीतर जवाब देने को कहा है। न्यायायल ने यह भी आदेश दिए कि अगर किसी प्रत्याशी को इसमें आपत्ति है तो वह न्यायालय में अपना पक्ष रख सकता है। शुक्रवार को हुई सुनवाई में ब्लॉक प्रमुख सीटों का आरक्षण निर्धारित करने व जिला पंचायत अध्यक्ष सीटों का आरक्षण निर्धारित न करने पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। कोर्ट को बताया गया कि ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव एक ही तरह से होता है।

मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष याचिकाकर्ताओं की ओर से आरक्षण रोस्टर में कई सीटों के लंबे समय से एक ही वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलने का उल्लेख करते हुए इसे संविधान के अनुच्छेद 243 व सुप्रीम कोर्ट द्वारा समय-समय पर दिए आदेशों के खिलाफ बताया।

महाधिवक्ता व मुख्य स्थायी अधिवक्ता ने सरकार का पक्ष रखते हुए बताया कि पिछड़ा वर्ग समर्पित आयोग की रिपोर्ट के बाद आरक्षण रोस्टर को शून्य घोषित करना व वर्तमान पंचायत चुनाव को प्रथम चरण माना जाना आवश्यक था। वहीं, न्यायायल के आदेश के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चहल-पहल शुरु हो गई है। गांवों की सरकार बनाने के लिए कई लोग पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!