चमोली: 162 काश्तकारों से वापस लिए जाएंगे किसान निधि के 17 लाख रुपये–

by | Jun 30, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने की प्रधानमंत्री किसान निधि की समीक्षा, अपात्र पाए गए किसानों को भेजे गए नोटिस–

गोपेश्वर, 30 जून 2025: चमोली में प्रधानमंत्री किसान निधि में अपात्र पाए गए 162 काश्तकारों से 17 लाख 68 हजार रुपये की वसूली होगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर चिह्नित किसानों को नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को पीएम किसान निधि की समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि जिले में पीएम किसान निधि योजना के तहत 46 हजार 874 किसान लाभांवित किए जा रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष में योजना के संपादन के लिए की गई ई-केवाईसी और आधार लिंक से जिले के 162 किसानों की आय मानकों से अधिक पाए जाने पर उन्हें अपात्र पाया गया।

ऐसे में केंद्र सरकार के निर्देश के क्रम में नियमानुसार चिह्नित किसानों द्वारा 17 लाख 68 हजार रुपये की धनराशि जमा की जानी है। जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी और सभी एसडीएम को केंद्र सरकारों के निर्देश के क्रम में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर संबंधित किसानों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

बताया कि अपात्र किसान ऑनलाइन रिफंड के माध्यम से भी धनराशि जमा करवा सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से pmkishan.gov.in पर ऑनलाइन रिफंड की सुविधा शुरू की गई है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!