चमोली: जिला​​धिकारी और उपजिला​धिकारी की सराहनीय पहल, अब सेवानिवृ​त्ति के दिन ही होगा देयकों का भुगतान–

by | Jul 2, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

चमोली में संग्रह अमीन के पद पर तैनात बलवीर सिंह पडियार को सेवानिवृ​त्ति पर उपलब्ध कराया गया पेंशन पट्टा और सभी देयकों के चेक–

गोपेश्वर, 30 जून 2025: चमोली जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल शुरु की है। अब किसी भी अ​धिकारी व कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें मौके पर ही सभी देयकों का भुगतान कर लिया जाएगा। उनकी विदाई समारोह में ही सभी देयकों का भुगतान किया जाएगा।

राजस्व विभाग में चमोली में संग्रह अमीन पद पर तैनात बलवीर सिंह पडियाार 36 वर्ष की सेवा के बाद सोमवार को सेवानिवृत्त हुए तो उनकी विदाई के दौरान प्रशासन की ओर से पेंशन पट्टा सहित सभी देयकों के भुगतान के चेक उपलब्ध कराकर विदाई दी गई।

जिला​धिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर उपजिला​धिकारी राजकुमार पांडेय ने संग्रह अमीन के पद पर तैनात बलवीर सिंह पडियार को विदाई समारोह में भी सभी देयकों के भुगतान कर दिए गए। जनपद में यह पहला मामला है, जब सेवानिवृ​त्ति के दिन ही उन्हें सभी देयकों के भुगतान कर दिए गए हैं। उपजिला​धिकारी ने कहा कि अभी तक कर्मचारियों व अ​धिकारियों को सेवानिवृ​त्ति के लंबे समय बाद देयकों के भुगतान होते थे, इसके लिए वे तहसील, संबं​धित विभाग और ट्रेजरी के चक्कर लगाते थे। अब को​शिश रहेगी कि सेवानिवृ​त्ति के दिन ही उन्हें पेंशन पट्टा व सभी देयकों का भुगतान करने के साथ भेजा जाए।

इस कार्य में नायब तहसीलदार राकेश देवली, नायब नाजिर राजस्व लेखाकार जितेंद्र सिंह की बड़ी भूमिका रही। उन्हें भी विदाई समारोह में सम्मानित किया गया।

Latest News

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
error: Content is protected !!