हाट गांव में भारी पुलिस बल तैनात, ग्रामीणों को घरों से खदेड़ा, तनावपूर्ण स्थिति, चार जनप्रतिनिधि पुलिस गिरफ्त में–

by | Sep 22, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली। पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के निर्माण के तहत बुधवार को जिला प्रशासन ने हाट गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के आवासीय मकानों को जबरन तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्र के चार जनप्रतिनिधि ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष व हाट गांव निवासी राजेंद्र हटवाल, कृष्ण चंद्र और नव युवक मंगल दल अध्यक्ष अमित गैरोला को पुलिस गिरफ्तार कर थाना गोपेश्वर ले आई है। टीएचडीसी की ओर से जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना की जद में आ रहे हाट गांव के 16 परिवारों को घर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अपने पैतृक गांव से कहीं न जाने का‌ निर्णय लिया था। बुधवार को प्रशासन की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचा और भवनों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल ने कहा कि बिना ग्रामीणों को मुआवजा दिए मकानें तोड़ी जा रही है। ग्रामीणों को जबरन घरों से खदेड़ा जा रहा है। टीएचडीसी और प्रशासन का यह तानाशाह रवैया है। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!