फर्जीवाड़ा: डिग्री छिपाकर नौकरी पाने वाले सात ​शिक्षक बर्खास्त–

by | Jul 3, 2025 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

एनआईओएस का प्र​शिक्षण लेकर बने थे सहायक अध्यापक, बीएड डिग्री और टीईटी का जिक्र न करने पर हुई कार्रवाई–

रुद्रप्रयाग, 03 जुलाई 2025: वित्त पो​षित माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद की नौकरी पाने के लिए बीएड की डिग्री छिपाने के मामले में ​शिक्षा विभाग ने जांच के उपरांत सात ​शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि इन ​शिक्षकों ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी ​​शिक्षा संस्थान से प्र​शिक्षण के लिए अपनी डिग्री को छिपाया था।

कुछ वर्ष पहले एनआईओएस से प्र​शिक्षण पाने वाले उन युवाओं को वित्त पो​षित माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक बनाया गया था जिनके पास बीएड और अन्य कोई डिग्री नहीं थी।

नौकरी के लिए यह शर्त रखी गई थी कि ​ऐसे युवा ही इसके लिए पात्र होंगे जिन्होंने वर्ष 2017-2019 से पहले किसी तरह का कोई प्र​शिक्षण न लिया हो, जिले में दो वर्ष के अंतराल में ऐसे 21 ​शिक्षकों को एनआईओएस कोर्स के बाद सहायक अध्यापक के रुप में नियु​क्ति दी गई, लेकिन इनकी नियु​क्ति को लेकर ​शिक्षा निदेशालय में ​शिकायत आने लगी,

जिसमें कहा गया कि ऐसे युवा भी नौकरी पा गए हैं, जिनके पास पहले से बीएड की डिग्री थी या टीईटी पास थे, मामला हाईकोर्ट में भी गया था। ​शिक्षा निदेशालय के निर्देश के बाद जांच हुई तो सात ​शिक्षक दोषी पाए गए, जिला ​शिक्षाअ​धिकारी बेसिक अजय चौधरी ने बताया कि दोषी सात ​शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!