तैयारी: जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न–

by | Jul 3, 2025 | निर्वाचन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

प्रथम रेंडमाइजेशन में 20% रिजर्व सहित कुल 557 मतदान पार्टियों का हुआ चयन, दूसरे रेंडमाइजेशन में विकासखंड तथा तृतीय में बूथ होंगे आवंटित–

रुद्रप्रयग, 03 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के सफल संचालन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद रुद्रप्रयाग में निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत कार्मिकों के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया आज जिला कार्यालय स्थित एन.आई.सी सभागार में सम्पन्न हुई। यह रेंडमाइजेशन प्रक्रिया जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रतीक जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया।

उन्होंने अवगत कराया कि जिले के तीनों विकास खण्डों अगस्त्यमुनि, जखोली तथा ऊखीमठ में निर्वाचन कार्यो को संपन्न कराए जाने हेतु कुल 2917 मतदान कार्मिकों की कंप्यूटर में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर में डाटा फीडिंग का कार्य किया गया था जिसमें से 630 महिला कार्मिक भी शामिल थी।

प्रथम रेंडमाइजेशन में 20% रिजर्व सहित कुल 557 मतदान पार्टियां तैयार हो गई हैं एवं प्रत्येक मतदान पार्टी में एक पीठासीन व 04 मतदान अधिकारी कुल 05 कार्मिक तैनात होंगे। उन्होंने अवगत कराया कि द्वितीय रेंडमाइजेशन में इन मतदान पार्टियों को विकासखंड तथा तृतीय रेंडमाइजेशन में बूथ आवंटित होगा।

प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया में मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रवेंद्र बिष्ट ए.डी.ओ पंचायत सुनील नौटियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!