समीक्षा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से निपटने के लिए चमोली पुलिस प्रशासन भी तैयार, एसपी ने की समीक्षा बैठक–

by | Jul 3, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए, थाना प्रभारियों, क्षेत्रा​धिकारियों ने किया प्रतिभाग–

गोपेश्वर, 03 जुलाई 2025: जनपद चमोली में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार ने आज एक वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक ने चुनाव संबंधी तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

एसपी सर्वेश पंवार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं:

1- प्रत्येक थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव से पूर्व सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करें एवं समस्त संभावित जोखिमों का आकलन कर रणनीतिक कार्य योजना तैयार करें व संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का भौतिक निरीक्षण कर लें।

2- थाना क्षेत्रों में अवैध शराब, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थों की तस्करी या उपयोग में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

3- चुनाव के मद्देनज़र सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि अपने क्षेत्र में निवासरत सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों से शस्त्र शीघ्र जमा कराएं, ताकि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे।

4- अभिसूचना इकाई को निर्देशित किया कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले संवेदनशील मुद्दों, अफवाहों या विवादास्पद गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करें।

5- जिन व्यक्तियों का पूर्व चुनावों में विघ्न डालने, हिंसा फैलाने या कानून व्यवस्था भंग करने का इतिहास रहा है, उनकी पहचान कर उन पर निगरानी रखी जाए। आवश्यकतानुसार बॉन्ड भरवाने, नजरबंदी एवं अन्य निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।

6- चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आचार संहिता का सख्ती से पालन अनिवार्य है। किसी भी प्रकार के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल रिपोर्ट तैयार कर विधिक कार्रवाई की जाए।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!