चमोली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तीसरे दिन हुए 1561 नामांकन–

by | Jul 4, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

ग्राम प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 706 प्रत्याशियों ने तीसरे दिन किया नामांकन

गोपेश्वर, 04 जुलाई 2025: चमोली जिले में शुक्रवार तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 2621 नामांकन हो चुके हैं। जिसके तहत जिला पंचायत सदस्य, सदस्य क्षेत्र पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत और सदस्य ग्राम पंचायत के पदों के लिए आज 1561 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए,जनपद में राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 जुलाई तक नामांकन किए जा सकेंगे। जबकि 7 से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच, 10 व 11 जुलाई को नामवापसी की तिथि तय की गई है।

चमोली जिले में जिले में जिला पंचायत की 26, सदस्य क्षेत्र पंचायत की 244, प्रधान ग्राम पंचायत की 615 और सदस्य ग्राम पंचायत 4385 पदों के लिए चुनाव होने हैं। जिसके लिए राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को 1561 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया है। यहां तीसरे दिन यानि 04जुलाई को सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 423, प्रधान ग्राम पंचायत के लिए 706, सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 341 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 91 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कर लिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित तिथियों के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच व नामवापसी की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। जिसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!