चमोली: उर्गम घाटी के भरकी गांव में 34 साल बाद निकलेगी कालिंका देवी की रथयात्रा–

by | Jul 8, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

नौ माह तक चलने वाली रथ यात्रा में विभिन्न देवताओं के निशान भी होंगे शामिल, बुधवार को होगा देवताओं का मिलन–

जोशीमठ, 08 जुलाई 2025: उर्गम घाटी में मां कालिंका देवी की रथयात्रा आयोजित हो रही है। यह यात्रा 34 साल बाद आयोजित हो रही है। बुधवार को भर्की गांव में वि​भिन्न गांवों से आने वाले देवताओं का अद्भुत मिलन होगा। यह रथ यात्रा नौ माह तक चलेगी, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न देवी देवताओं के निशान भी शामिल होंगे।

उर्गम घाटी के भरकी गांव में कालिंका देवी की रथयात्रा बृहस्पतिवार 10 जुलाई से शुरू हो रही है। रथ यात्रा को लेकर ग्रामीणों ने पूरी तैयारी कर ली है। ग्रामीणों ने बताया कि देवी की रथ यात्रा में भूमियाल देवता की छड़ी, कटार व दाणी देवी की कटार भी शामिल होंगे।

बुधवार को डुमक गांव के कौल घोडिया, पल्ला से मां नंदा देवी व थैंग गांव से जाख देवता के प्रतिनिधि भरकी गांव पहुंचेंगे। पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को कालिंका रथयात्रा शुरु हो रही है। इस यात्रा में भरकी, भेटा, पिलखी, ग्वाणा, अरोसी और कल्पक्षेत्र के श्रद्धालुगण शामिल होंगे। रथ यात्रा को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों में उत्साह है। धार्मिक आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!