आस्था: 34 वर्षों बाद शुरु हुई भर्की गांव की कलिंका की रथ यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब–

by | Jul 10, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

क्षेत्र की आराध्य देवी मां कालिंका रथयात्रा के दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ की यात्रा के साथ ही अपनी ध्या​णियों से करेगी भेंट–

जोशीमठ, 10 जुलाई 2025: पैनखंडा क्षेत्र के उर्गम घाटी की अधिष्ठात्री माँकलिंका की रथ यात्रा गुरुवार को पौराणिक परम्पराओं के साथ शुरु हो गई है। 34 वर्षों बाद भर्की गांव में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देवी की रथ डोली ने ग्राम भ्रमण कर नौ माह के भ्रमण के लिए प्रस्थान कर लिया है।

रथ यात्रा देवरा समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन फरस्वाण ने बताया कि भर्कीकालिंका की रथ यात्रा का आयोजन 34 वर्षों के बाद किया जा रहा है। रथ यात्रा आगामी नौ माह तक आयोजित की जाएगी। बताया कि इस दौरान देवी की रथ यात्रा बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, रुद्रनाथ मंदिर, नंदा मंदिर लाता, भविष्य बदरी मंदिरों के साथ ही अन्य मंदिरों का भ्रमण करेगी।

साथ देवी की रथ यात्रा दशोली और जोशीमठ ब्लॉक के गांवों में भ्रमण कर ध्यांणियों (विवाहित बेटियों) से भी भेंट करेगी। उन्होंने कहा कि नंदा अष्टमी पर्व पर रथ यात्रा ग्राम प्रवास के लिए लौटकर पुनः भ्रमण के लिए प्रस्थान करेगी।

गुरुवार को आचार्य मुरारी प्रसाद सेमवाल, मोहन प्रसाद शास्त्री, मनोहर सेमवाल, भुवनेश्वर प्रसाद, प्रशांत सेमवाल और पश्वा लक्ष्मण सिंह नेगी ने प्रातः देवी की विशेष पूजाएं की। जिसके बाद देवी की रथ यात्रा भ्रमण का पौराणिक परम्पराओं से साथ शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर सैकड़ों देवी भक्त मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!