ताकि मिले नवजीवन: चमोली में स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर जुटा रहा गर्भवती महिलाओं का डाटा–

by | Jul 11, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

आपदा में प्रसव के लिए महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की पहल–

गोपेश्वर, 11 जुलाई 2025: आपदा के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सड़केंबा​धित हैं, कहीं पैदल रास्ते टूटे हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के अस्पताल पहुंचाने की चुनौति है। इस चुनौति से निपटने के लिए चमोली जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। ताकि प्रसव के लिए महिला को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

जिले के सभी नौ विकासखंडों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं का सर्वे का डाटा एकत्रित कर रहे हैं। ताकि संभावित प्रसव वाली महिलाओं को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी आशा, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की लगातार निगरानी करें, किसी भी आपात स्थिति पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें।

बताया कि पोखरी बलॉक की 22 वर्षीय सुनीता देवी में एनीमिया की कमी के चलते काफी दिक्कत हो रही थी। इस अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता रोशनी और एएनएम प्रीती पुरोहित ने महिला को प्रेरित किया और जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र सिंह से समन्वय बनाते हुए उसे जिला अस्पताल में भेजा। यहां चिकित्सकों की देखरेख में महिला को आयरन थेरेपी दी गई।

स्वस्थ्य होने पर महिला को खुशियों की सवारी वाहन से घर भेजा गया। आशा व एएनएम की सक्रियता से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला को समय पर उपचार मिला है। सभी को इसी तरह सक्रीय रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!