चमोली: भेरणी ग्राम पंचायत के पानीगैर गांव में कब पहुंचेगी सड़क, बुजुर्ग महिला को साढ़े तीन किमी कंधे पर डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल–

by | Jul 12, 2025 | चमोली, सड़क | 0 comments

ग्रामीणों को नहीं मिल पाया सड़क का लाभ, बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने की बनीं रहती है चुनौति–

गोपेश्वर, 12 जुलाई 2025: ग्राम पंचायत भेरणी के राजस्व गांव पानीगैर के ग्रामीणों को सड़क न होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को गांव से अस्वस्थ बजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने करीब साढ़े तीन किमी तक कंधे पर डंडी के सहारे अस्पताल तक पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए लंबे समय से वे संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

पानीगैर की 80 वर्षीय बसंती देवी घर में ही गिरकर चोटिल हो गई। उनके पांव पर गहरे जख्म पड़ गए। क्षेत्र में त्वरित इलाज की कोई व्यवस्था न होने पर ग्रामीणों ने करीब साढ़े तीन किलोमीटर तक बसंती देवी को डंडी के सहारे भैरणी गांव तक पहुंचाया। यहां से वाहन से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

ग्रामीण कमल सिंह रावत, विरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, दिलवर सिंह और धन सिंह का कहना है कि उनके गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार शासन से पत्राचार किया गया। लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीण आज भी अपने गंतव्य तक जाने के लिए करीब साढ़े तीन किमी की पैदल दूरी नाप रहे हैं। गांव में किसी के भी बीमार होने पर उन्हें सड़क तक पहुंचाने के लिए डंडी का सहारा लेना पड़ता है।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!