गोपेश्वर। चमोली जिला पंचायत के ठेकेदारों ने पिछले पांच सालों में किए कार्यों का भुगतान न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए 17 जुलाई को जिला पंचायत के गेट से लेकर कार्यालयों में तालाबंदी करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी अल्टीमेटम दे दिया गया है। ठेकेदार श्याम राम, हरिकृष्ण पांडेय, दलवीर सिंह नेगी, राजेश गौड़ और चंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 से 2019 तक जिला पंचायत में करवाए गए विभिन्न योजनाओं का आज तक उन्हें भुगतान नहीं हो पाया है, जिससे उनके सम्मुख रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कहा गया कि कई बार आंदोलन करने पर भी उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। अब क्षुब्ध होकर उन्होंने 17 जुलाई को जिला पंचायत में तालाबंदी करने का निर्णय लिया है। कहा गया कि विकास कार्यों को पूर्ण हुए वर्ष बीत गए, लेकिन आज तक उसका भुगतान नहीं हो पाया है। मजदूर अपनी मजदूरी लेने के लिए हर दिन उनके घर पहुंच रहे हैं। जिससे उनका जीना दूभर हो गया है। अब आंदोलन ही एकमात्र सहारा है। कहा गया कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो जिला पंचायत परिसर में ही भूख हड़ताल भी शुरू कर दी जाएगी।
17 को चमोली जिला पंचायत में होगी तालाबंदी, धरना-प्रदर्शन, डीएम और एसपी को दिया अल्टीमेटम–
by laxmi Purohit | Jul 15, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
