17 को चमोली जिला पंचायत में होगी तालाबंदी, धरना-प्रदर्शन, डीएम और एसपी को दिया अल्टीमेटम–

by | Jul 15, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली जिला पंचायत के ठेकेदारों ने पिछले पांच सालों में किए कार्यों का भुगतान न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए 17 जुलाई को जिला पंचायत के गेट से लेकर कार्यालयों में तालाबंदी करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी अल्टीमेटम दे दिया गया है। ठेकेदार श्याम राम, हरिकृष्ण पांडेय, दलवीर सिंह नेगी, राजेश गौड़ और चंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 से 2019 तक जिला पंचायत में करवाए गए विभिन्न योजनाओं का आज तक उन्हें भुगतान नहीं हो पाया है, जिससे उनके सम्मुख रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कहा गया कि कई बार आंदोलन करने पर भी उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। अब क्षुब्ध होकर उन्होंने 17 जुलाई को जिला पंचायत में तालाबंदी करने का निर्णय लिया है। कहा गया कि विकास कार्यों को पूर्ण हुए वर्ष बीत गए, लेकिन आज तक उसका भुगतान नहीं हो पाया है। मजदूर अपनी मजदूरी लेने के‌ लिए हर दिन उनके घर पहुंच रहे हैं। जिससे उनका जीना दूभर हो गया है। अब आंदोलन ही एकमात्र सहारा है। कहा गया कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो जिला पंचायत परिसर में ही भूख हड़ताल भी शुरू कर दी जाएगी। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!