इस सड़क पर बेलचा, फावड़ा साथ में लेकर चलता है वाहन चालक, पढ़ें क्या है कारण–

by | Sep 23, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

 चमोली। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कें ग्रामीणों को दर्द दे रही हैं। उबड़-खाबड़ सड़कों पर ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि घाट-सुतोल 30 किलोमीटर सड़क कई जगहों पर मलबे से पटी हुई है। कहीं वाहन चल नहीं पाता है तो वाहन चालक स्वयं ही मलबे को साफ कर वाहन को सुरक्षित आगे निकाल देता है। इस सड़क पर चलने वाले वाहन चालक अपने साथ बेलचा और फावड़ा हमेशा साथ में लेकर चलते हैं। पिछले पांच दिनों से भूस्खलन होने के कारण सड़क बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने स्वयं भी सड़क को खोलने का प्रयास किया, लेकिन भारी मलबे को नहीं हटाया जा सका। ग्रामीण हिम्मत सिंह, मेहरबान सिंह, बादल सिंह, कमल सिंह, ताजवर सिंह और रघुवीर का कहना है कि कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहने के बावजूद भी सड़क की दशा नहीं सुधारी जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क भूस्खलन से कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ी है। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से शीघ्र सड़क को खोलने की मांग उठाई है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!