चमोली: नंदा देवी राजजात, निर्माण कार्यों के साथ स्थान के फोटो भी लगाएं–

by | Jul 19, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवरी ने यात्रा पड़ावों के निर्माण कार्यों के प्रस्तावों की समीक्षा कर अ​धिकारियों को दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 19 जुलाई 2025: नंदा राजजात यात्रा को लेकर चमोली जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग में निर्माण कार्यों के प्रस्तावों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि जिन स्थानों पर कार्य होने हैं प्रस्तावों के साथ वहां की स्पसष्ट फोटोग्राफ भी लगाएं, ताकि वास्तविक स्थिति को समझा जा सके।

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम ने अधिकारियों से प्राथमिकता वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली। कहा कि जिन सड़कों पर अतिक्रमण हुआ है उनको चिह्नित किया जाए। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की जानकारी भी प्रस्तावों में शामिल करें, ताकि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बाया जा सके।

लोनिवि को निर्देश दिए कि यात्रा के महत्व को देखते हुए सभी निर्माण कार्यों के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर तैयार करें। जिससे कार्यों के अनुमोदन और बजट स्वीकृति की प्रक्रिया में विलंब न हो।

बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेश चंद्र के साथ ही कई अ​धिकारीगण मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!