चमोली: पुलिस ने कहीं अंग्रेजी शराब तो कहीं अवैध चरस की बरामद, 1 किग्रा 621 ग्राम चरस की बरामद–

by | Jul 19, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में, नशे की तस्करी का किया भंडाफोड़–

गोपेश्वर, 19 जुलाई 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के नेतृत्व में जनपद भर में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए नशे की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

इसी क्रम में दिनांक 18 जुलाई 2025 को थाना चमोली पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के पिट्ठू बैग से 01 किलो 621 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:नवल किशोर पिता का नाम रोशन सिंह निवासी ग्राम देवर खडोरा, थाना चमोली, जनपद चमोली बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली चमोली पर मु0अ0सं021/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस टीमों को लगातार सतर्क रहते हुए गश्त व चैकिंग के निर्देश दिए गए हैं, जिससे समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास, महिला उपनिरीक्षक पूनम खत्री, उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, हेड कॉस्टेबल गोपाल सिंह, कांस्टेबल विद्याचरण, बनवीर सिंह और अनिल रांटा मौजूद रहे।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!