रोते-बिलखते टीएचडीसी के द्वार पर पहुंचे परियोजना प्रभावित, देवताओं ने दिलाया न्याय का भरोसा–

by | Sep 24, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 पीपलकोटी। बेघर हुए हाट गांव के ग्रामीण शुक्रवार को रोते बिलखते टीएचडीसी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वे टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक के आवास परिसर में पहुंचे। वे निदेशक के कमरे तक भी गए। उन्होंने गांव को तहस-नहस करने वाले अधिकारियों को मौके पर ही खरी-खरी सुनाई। ग्रामीणों का कहना है कि टीएचडीसी और प्रशासन ने उन्हें संभलने का मौका भी नहीं दिया। उन्होंने जिला प्रशासन और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद हटवाल के साथ ही आंदोलन में पहुंची महिलाएं अपने उजड़े गांव को देखकर कई बार अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। अधिशासी निदेशके आवास परिसर में क्षेत्र के भूमियाल देवता, नृसिंह देवता, नाग देवता व अन्य देवी-देवताओं ने ग्रामीणों पर अवतरित होकर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन और टीएचडीसी के साथ हुई वार्ता में निर्णय लिया गया था कि तीन अक्तूबर को ग्रामीणों की मांगों पर कार्रवाई होने के बाद ही मकानों का ध्वस्तीकरण किया जाएगा, लेकिन उनकी नहीं सुनीं गई। बल पूर्वक उन्हें घरों से खदेड़कर उनके घरों को तोड़ दिया गया। कहा गया कि अब चार अक्टूबर को गोपेश्वर में जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!