चमोली: नंदा देवी राजजात के आयोजन को बनेगी एसओपी, जिला​धिकारी ने दिए निर्देश–

by | Jul 25, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

जिलाधिकारी ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक, यात्रा को लेकर की विस्तृत चर्चा, यात्रा पड़ावों की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा–

गोपेश्वर, 25 जुलाई 2025: जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में एक समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग और पड़ावों पर की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं के लिए एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाए, जिसमें प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी और समय-सीमा स्पष्ट रूप से निर्धारित हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि नंदा देवी राजजात उत्तराखंड की एक प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक यात्रा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। ऐसे में सभी विभागों निर्देशित किया जाता है कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें और श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर हर आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराएं।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग की स्थिति, पड़ावों की व्यवस्था, शौचालय निर्माण, पानी की आपूर्ति, होम स्टे की उपलब्धता, मोबाइल नेटवर्क की स्थिति, सोलर लाइट की सुविधा, कचरा प्रबंधन, पार्किंग स्थल, पुलिस तैनाती, ट्रैफिक कंट्रोल, सीसीटीवी निगरानी और हेलीपैड से कनेक्टिंग रोड की स्थिति जैसे तमाम पहलुओं की विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हर पड़ाव पर आवश्यक सुविधाएं मौजूद हों और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। यात्रा मार्ग की मरम्मत, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पार्किंग स्थल,स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी कहा कि यात्रा से पूर्व सभी तैयारियां पूरी तरह से सुनिश्चित कर ली जाएं। इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!