चमोली: दशोली विकास खंड के मतदाताओं ने दिखाया सबसे ज्यादा उत्साह, दूसरे चरण में चमोली में रहा 66.47 प्रतिशत मतदान–

by | Jul 28, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

चमोली में द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न, दशोली ब्लॉक रहा सबसे आगे–

गोपेश्वर, 28 जुलाई 2025: जनपद चमोली में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस चरण में दशोली, नंदानगर, गैरसैंण, कर्णप्रयाग और पोखरी विकासखंड के कुल 411 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया। कुल 1,19,811 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 65,132 महिलाएं और 54,679 पुरुष शामिल थे।

दूसरे चरण में कुल 66.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा मतदान दशोली विकासखंड में हुआ जहाँ 72.60 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। इसके अलावा नंदानगर में 67.51 प्रतिशत, पोखरी में 64.89 प्रतिशत, गैरसैंण में 64.44 प्रतिशत और कर्णप्रयाग में 64.29 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस चरण में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया और मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण माहौल में हुए मतदान के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिससे मतदाता बिना बाधा के मतदान कर सके।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!