चमोली: सड़कें अवरुद्ध होने से क्षेत्र में ही कैद होकर रह गई 25 गांवों की 5000 की आबादी–

by | Jul 30, 2025 | चमोली, सड़क | 0 comments

नंदानगर विकास खंड के गांवों को जोड़ने वाली बैरासकुंड और खुनाणा सड़क हुई अवरुद्ध, ग्रामीणों की आवाजाही हुई प्रभावित–

चमोली, 30 जुलाई 2025: नंदानगर विकास खंड के दो बड़े क्षेत्र बैरासकुंड और खुनाणा क्षेत्र के लगभग 25 गांवों को यातायात से जोड़ने वाली कांडई-बैरासकुंड और कांडई-खुनाणा सड़क भूस्खलन और भूधंंसाव से अवरुद्ध हो गई हैं। इन सड़कों के बा​धित होने से क्षेत्र की करीब 5000 की आबादी प्रभावित हो गई है।

कांडई पुल से बैरासकुंड क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क कांडई पुल के पास ही हिम ऊर्जा की जल विद्युत परियोजना की पाइप लाइन के समीप भूधंसाव की चपेट में आ गई है। यहां नंदाकिनी नदी से भूधंसाव सक्रिय हो गया है।

जिससे क्षेत्र के मटई, बैरासकुंड, सेमा, मोठा चाका, पगना, नौना, बनाला, चरी के साथ ही क्षेत्र के छोटे-बड़े 25 गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही बाधित हो गई है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर पुरोहित ने बताया कि सड़कों के बाधित होने से ग्रामीण अपने क्षेत्र में ही कैद होकर रह गए हैं। क्षेत्र में लगातार मौसम खराब होने के कारण सड़कों को खोलने का काम भी धीमी गति से हो रहा है।

कांडई-खुनाणा सड़क पर कीर्तिगाड के पास करीब 10 मीटर तक सड़क भूस्खलन की चपेट में आ गई है। यहां पूर्व में भी कई बार सड़क बाधित हुई, जिसे जेसीबी से खोला गया। सोमवार रात को तेज बारिश के दौरान सड़क फिर से बाधित हो गई है। यहां चट्टानी भाग में भूस्खलन होने से अभी सड़क खुलने के आसार नहीं हैं।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!