बस में 31 सैन्य कर्मी थे सवार, सात जवान हुए घायल, एसडीएम ने अस्पताल में जाकर पूछा जवानों का हालचाल–
गोपेश्वर, 30 जुलाई 2025: बदरीनाथ हाईवे पर सोनला के पास बुधवार को सुबह करीब आठ बजे सेना के जवानों को लेकर जा रही हिमगिरी बस सड़क पर ही पलट गई। बस में 31 जवान सवार थे, जिनमें से 7 जवानों को चोटें आई हैं।
जबकि अन्य सुरक्षित हैं। सभी चोटिल सैन्य कर्मियों को उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि बस दुर्घटना की जांच की जाएगी। अस्पताल में एसडीएम सोहन सिंह रांगड़ ने चोटिल सैन्य कर्मियों का हालचाल पूछा।