यात्रा ठप: गौंडार गांव में सरस्वती नदी उफान पर पुलिया बही, मदमहेश्वर यात्रा पड़ी ठप–

by | Jul 30, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

​द्वितीय केदार मदमहेश्वर की यात्रा रुकी, अस्थायी पुलिया क्षतिग्रस्त हुई, ट्रॉली से निकाले फंसे लोग–

ऊखीमठ, 30 जुलाई 2025: द्वितीय केदार मद्महेश्वर की तीर्थयात्रा फिलहाल रुक गई है। गौंडार गांव के पास सरस्वती नदी के ऊफान पर आने से यहां​ स्थापित अस्थायी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। यात्रा मार्ग पर फंसे लोगों को ट्रॉली से सुर​क्षित निकाला गया।

मंगलवार रात को मदमहेश्वर क्षेत्र में रुक-रुककर भारी बारिश हुई, जिससे नदी, नाले उफान पर बह रहे हैं। घाटी के अंतिम गांव गौंडार के पास बह रही सरस्वती नदी भी उफान पर आ गई, जिससे यहां लगाई अस्थाई पुलिया बह गई। पुलिया बहने से यात्रा ठप पड़ गई है। स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इधर, बारिश से गुप्तकाशी-कालीमठ और ऊखीमठ-रांसी सड़क खस्ता हालत में पहुंच गई हैं। जगह-जगह सड़कों पर भूस्खलन होने से दलदल की ​स्थिति बनीं हुई है।

जिला प्रशासन के अ​धिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर गौंडार में सरस्वती नदी पर अस्थाई पुलिया निर्मित कर आवाजाही सुचारु करवाई जाएगी। सड़कों पर आए मलबे को हटाने के लिए जेसीबी लगाई जाएगी।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!