वेश्यावृति में धकेली जा रही थी किशोरी, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाई —

by | Sep 25, 2021 | अपहरण, चमोली | 0 comments

चमोली जनपद के एक गांव की नाबालिग को पुलिस टीम ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा दिया। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं द्वारा नाबालिग को वेश्याव‌ृति में धकेली जा रही थी। मामले में पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। तहसील घाट क्षेत्र से लापता नाबालिक (14 वर्ष) की गुशमशुदगी उनकी मां ने राजस्व पुलिस चौकी में पंजीकृत करवाई।पुलिस ने धारा 365 (व्यपहरण या अपहरण) मामला पंजीकृत कर दी और विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई।मामले की विवेचना महिला उप निरीक्षक पूजा मेहरा को सौंपी गई। 13 अगस्त को पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान के निर्देश पर विवेचना उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के सुपुर्द की गई।विवेचना व पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 363 भादवि की वृद्धि की गयी। नाबालिक की तत्काल बरामदगी के लिए उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर नाबालिक की सकुशल बरामदगी हेतु तलाश शुरू की गयी व उपरोक्त टीम को देहरादून/दिल्ली/हरियाणा रवाना किया गया। नाबालिक के बरामदगी हेतु गठित टीम व पुलिस सर्विलांस शाखा के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आखिर गुमशुदा/ अपह्ता नाबालिक किशोरी को दिनांक 23-09-2021 को अभियुक्त 1-वीरेन्द्र सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी जाखणी तहसील घाट जनपद चमोली हाल निवासी 26-बी शेख सराय ग्राउण्ड फ्लोर थाना मालवीय नगर नई दिल्ली व 2- जेनिफर पुत्री  डेविड फर्नीडेस निवासी 26-बी शेख सराय ग्राउण्ड फ्लोर थाना मालवीय नगर नई दिल्ली के कब्जे से सकुशल बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त को धारा 363/366ए/120बी भा.द.वि. के तहत गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार करने पश्चात पुलिस टीम को ज्ञात हुआ की उपरोक्त अभियुक्त गणों द्वारा नाबालिक को वैश्यावृति में धकेलने हेतु व्यपहरण करके ले गये थे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!