चमोली: आने लगे पंचायत चुनाव के शुरुआती रुझान, उर्गम घाटी के भर्की गांव के चंद्रमोहन बने ग्राम प्रधान–

by | Jul 31, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

पढ़ें पूरी खबर, मतगणना स्थल पर प्रत्या​शियों और समर्थकों का लगा जमघट, पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था…–

चमोली, 31 जुलाई 2025: चमोली जनपद के नौ विकास खंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरु हो गई है। ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना हो रही है। प्रत्या​शियों और समर्थकों का मतगणना परिसर में जमघट लग गया है। जोशीमठ के शुरुआती गणना में उर्गम घाटी के भर्की गांव से चंद्रमोहन सिंह पंंवार ग्राम प्रधान बनें हैं। कई ग्राम पंचायतों में प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

मतगणना के लिए नौ विकास खंडों में 83 टेबल लगाई गई हैं। जिसमें 93 मतगणना सुपरवाइजर और 372 मतगणना सहायक तैनात किए गए हैं। गैरसैंण में राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मतगणना संपन्न हो रही है। ज्योतिर्मठ विकासखंड में मतगणना के लिए 8 टेबल लगाई गई हैं। जिसमें मतगणना सुपरवाइजर के रूप में नौ अधिकारी व मतगणना सहायक के रूप में 36 कर्मचारी तैनात रहेंगे।

इसी तरह दशोली ब्लॉक में मतगणना के लिए 10 टेबल लगाई गई हैं, जिसमें मतगणना सुपरवाइजर के रुप में 11 अधिकारी व 44 सहायक कर्मचारी तैनात किए हैं। नंदानगर विकास खंड में मतगणना के लिए 10 टेबल लगाई गई हैं। जिसमें मतगणना के लिए 55 कर्मी तैनात किए गए हैं। कर्णप्रयाग में मतगणना के लिए नौ टेबल लगाई गई हैं, जिसमें 10 मतगणना सुपरवाइजर व 40 मतगणना सहायक तैनात किए गए हैं।

पोखरी में भी 10 टेबल पर मतगणना होगी। इसके लिए 11 मतगणना सुपरवाइजर व 44 मतगणना सहायक तैनात किए गए हैं। गैरसैंण में मतगणना के लिए जीआईसीगैरसैंण भवन में 12 टेबल लगाए गए हैं। जिसमें 14 मतगणना सुपरवाइजर व 56 मतगणना सहायक तैनात होंगे।

नारायणबगड़ में आठ टेबल पर मतगणना होगी। इसमें नौ मतगणना सुपरवाइजर और 36 मतगणना सहायक तैनात रहेंगे। थराली में 10 टेबल लगाई गई हैं। जिसमें 11 मतगणना सुपरवाइजर और 44 मतगणना सहायक तैनात किए गए हैं। देवाल में छह टेबल में सात मतगणना सुपरवाइजर और 28 मतगणना सहायक तैनात रहेंगे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!