चमोली: प्रधान बनते ही इस गांव की ग्रामप्रधान ने पौधरोपण कर लिया विकास का संकल्प–

by | Aug 1, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

ग्रामीणों के साथ की बैठक, कहा आम लोगों की सहमति से बनेंगी गांव के विकास की योजना, सहभागिता से करेंगे गंव का विकास–

गोपेश्वर, 01 अगस्त 2025: दशोली ब्लॉक के टेड़ा खनसाल में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में विजय प्राप्त करने के उपरांत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रभा देवी ने परिणाम के अगले ही दिन एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर न केवल ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया, बल्कि ग्राम विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प की शुरुआत भी की।

इस अवसर पर प्रभा देवी ने सभी ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा,

“यह जीत मेरी नहीं, पूरे गांव की है। आप सबके विश्वास, स्नेह और सहयोग के लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करती हूँ। मेरा प्रयास रहेगा कि टेड़ाखनसाल को स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर गांव के रूप में विकसित किया जाए। वृक्षारोपण से हमने ग्राम विकास की शुरुआत की है, जो अब जनसहभागिता से सतत रूप से आगे बढ़ेगी।”

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्यों सहित अनेक ग्रामीण, युवा और महिलाएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गांव में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार वृक्ष लगाए।

ग्रामवासियों ने भी अपने नए नेतृत्व के प्रति उत्साह और सहयोग का संकल्प लिया तथा ग्राम को एक हरित, सुरक्षित और प्रगतिशील पंचायत के रूप में आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग देने का वादा किया।

ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित प्रभा देवी ने गांव में पौधरोपण कर विकास का संकल्प लिया। इस दौरान गांव में बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को गांव में हुई बैठक में ग्रामीणों के साथ ही निर्वाचित ग्राम प्रधान ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!