गोपेश्वर में कांवड़ यात्रा का आयोजन हुआ, कांवड़ियों ने चमोली से नापी दस किलोमीटर की दूरी–

by | Aug 5, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

जय भोले के जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र, ​शिव मंदिरों में दिनभर उमड़ा रहा भक्तों का हुजूम–

गोपेश्वर, 04 अगस्त 2025: चमोली से गोपेश्वर तक ​शिवभक्तों ने कांवड़यात्रा का आयोजन किया। सावन के तीसरे सोमवार को आयोजित हुई इस यात्रा में सैकड़ों​शिवभक्त शामिल हुए। गोपेश्वर नगर क्षेत्र के शिव भक्तों ने सोमवार को अलकनंदा से जल लेकर गोपीनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। बारिश के बीच शिव भक्त झूमते रहे। चमोली से गोपेश्वर तक दस किलोमीटर की दूरी भोले के भक्तों ने पैदल नापी। भोलेनाथ के भजनों पर भक्तगण थिरकते रहे।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर क्षेत्र के लोगों ने कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। सुबह 10 बजे सभी भक्तगण चमोली बाजार पहुंचे। यहां अलकनंदा के किनारे जाकर मां गंगा की पूजा अर्चना संपन्न की गई। इसके बाद कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। शिव-पार्वती की झांकी के साथ भोलेनाथ के भक्तों ने पैदल ही यात्रा तय की। भजनों की प्रस्तुतियों पर भोलेनाथ के भक्त थिरकते रहे। तेज बारिश में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।

इस मौके पर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अजय शाह, सचिव मनीष, मुकेश बंसल, सभासद संजय कुमार, पवन, नंदन सिंह, प्रिया, नेहा के साथ ही कई शिव भक्त शामिल हुए। ​शिव के भजनों पर ​शिवभक्त भावविभोर हो कर झूम रहे थे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!