चमोली: ठहर गया जनजीवन, बदरीनाथ और मलारी हाईवे के अलावा 12 सड़कें बंद, लोग परेशान–

by | Aug 5, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी और पागलनाला में मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुकी, जगह-जगह रोके गए यात्री, बीकेटीसी ने दिए निशुल्क विश्राम गृह–

गोपेश्वर, 05 अगस्त 2025: सोमवार से हो रही भारी बारिश से चमोली जनपद में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। मलारी हाईवे भी सलधार के पास सड़क ध्वस्त हो गई है। चमोली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के जोड़ने वाली 12 अन्य सड़कें भी बा​धितपड़ी हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भनेरपाणी में बदरीनाथ हाईवे की ​स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो गई है। लगातार पहाड़ी से मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सुबह से ही यहां मलबा गिर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद एनएचआईडीसीएल की पोकलेंड और जेसीबी मशीनों से मलबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही थी। अपराह्न करीब चार बजे पहाड़ी भी भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गया। जिससे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक ली गई।

पागलनाला के उफान पर आने से मलबा हाईवे पर आ गया है। यहां जेसीबी मशीन से मलबे को हटाया जा रहा है, लेकिन नाले से मलबा आने का सिलसिला शाम तक भी जारी रहा।

हेलंग-उर्गम सड़क, पडेरगांव-पैरी सड़क के साथ ही कई सड़कें बंद हो गई हैं।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!