चमोली के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए आयोजित–

by | Sep 25, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments


गोपेश्वर। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज डुंगरी मैकोट में मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ,एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत कर्नाटक राज्य सम्बन्धी व विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम अधिकारी आरपी सती ने 24 सितम्बर को एनएसएस दिवस के रूप में मनाये जाने, उसके लक्ष्यों, उद्देश्यों, सिद्धान्त वाक्य, प्रतीक चिन्ह व बैज के बारे में स्वयं सेवियों को विस्तार से अवगत कराया गया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला स्वजल परियोजना के तकनीकी सहायक संजय पन्त ने भी प्लास्टिक उन्मूलन व स्वच्छता अभियान के संदर्भ में स्वयमसेवियों को सम्बोधित किया। गत वर्ष के उत्कृष्ट स्वयं सेवियों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरुस्कृत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ पीपी पुरोहित,विनय हटवाल,केएस गड़िया, भगत लसियाल, जयदीप झिंक्वाण, सीएस पंवार, विनोद रावत, एमएल रूढ़ियाल, ईश्वर बिष्ट व शिक्षिकाएं सत्येश्वरी खत्री, रचयिता पंवार, किरन नेगी, अंजनी पुरोहित, रुचि राणा आदि उपस्थित रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!