राहत: बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी में हुआ सुचारु, तीर्थयात्रियों ने ली राहत की सांस–

by | Aug 8, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

पुलिस प्रशासन की निगरानी में सैकड़ों वाहनों को निकाला गया, खतरा अभी भी बरकरार, चाड़ातोक में पत्थर पर किया गया कंट्रोल विस्फोट–
चमोली, 08 अगस्त 2025: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को तीसरे दिन वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो गया है। हाईवे 6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे पीपलकोटी के चाड़ा तोक में अवरुद्ध हो गया था। तब से एनएचआईडीसीएल की मशीनें हाईवे को खोलने में जुटी थी।

जोशीमठ के एसडीएम चंद्रशेखर व​शिष्ठ ने बताया कि शुक्रवार को रात करीब साढ़े सात बजे हाईवे को छोटे वाहनाें की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। हाईवे पर फंसे सभी छोटे वाहनों को निकाल दिया गया है। इनमें करीब 150 छोटे वाहन और लगभग 200 मोटरसाइकिल शामिल हैं। शुक्रवार को जिला​धिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार भी आला अ​धिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कार्यदायी संस्था को हाईवे खोलने में तेजी लाने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को अपराह्न करीब छह बजे एनएचआईडीसीएल ने मलबे के साथ हाईवे पर आए एक भारी भरकम बोल्डर को कंट्रोल विस्फोट कर तोड़ा। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।

इधर, जोशीमठ क्षेत्र में फंसे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सेना की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई। यहां सेना ने करीब 300 लोगों को खाना ​खिलाया। उधर, पीपलकोटी की ओर फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों को नगर पंचायत पीपलकोटी की ओर से पानी की बोतलें और खाद्यान्न पैकेट वितरित किए गए।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!