चमोली: जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर रौचक हुआ मुकाबला, दो प्रत्या​शियों ने लिया नाम वापस–

by | Aug 12, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जिला पंंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अब आमने-सामने का मुकाबला, 14 अगस्त को होगा निर्वाचन–

गोपेश्वर, 12 अगस्त 2025। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव अब आमने-सामने का हो गया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों अनीता रावत और सुरेश कुमार ने नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद उपाध्यक्ष पर भी दो ही प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी दौलत सिंह बिष्ट और कांग्रेस समर्थित रमा देवी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर देवर खडोरा वार्ड से जीतकर आए कांग्रेस समर्थित जय प्रकाश और रानो वार्ड से निर्दलीय जीतकर आए लक्ष्मण सिंह खत्री मैदान में हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ प्रमुखों के चुनाव 14 अगस्त को संपन्न होंगे और उसी दिन मतगणना भी होगी। जिला प्रशासन ने चुनावों को लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए मतदान करने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने से संबंधित निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र के साथ आएंगे। साथ ही कोई फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आना भी अनिवार्य है।

मतदान व मतगणना स्थल की 100 मीटर की परिधि के भीतर अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर पाएंगे। मतगणना में उम्मीदवार, प्रस्तावक या अनुमोदक में कोई एक उपस्थित रह सकता है। मतदान व मतगणना में किसी भी तरह की फोटो या वीडियोग्राफी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!