चमोली: जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के मतदान की तैयारियां पूरी–

by | Aug 13, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए 14 अगस्त को होगा मतदान और मतगणना–

गोपेश्वर, 13 अगस्त 2025: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए को होने वाले मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, मतदान कक्ष एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। जिसके पश्चात मतगणना कार्य किया जाएगा। कहा कि मतदान एवं मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान और मगणना कार्य के सुचारु और शांतिपूर्ण सम्पादन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पुलिस उपाधीक्षक मदन कुमार बिष्ट ने बताया कि मतदान और मगणना स्थल की सुरक्षा के लिए एक पुलिस अधीक्षक के साथ ही 1 एसओ, 2 एसआई, 1 एएसआई, 3 हेड कांस्टेबल, 5 कांस्टेबल, 2 महिला पुलिस कांस्टेबल एवं 15 होमगार्ड की तैनाती की गयी है। इसके साथ ही मतदान और मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी आर के पांडे सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!