चमोली: गोपेश्वर जिला अस्पताल में बेड हुए फुल, सीएमएस ने लगवाए 16 अतिरिक्त बेड–

by | Aug 13, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

खानपान पर रखें विशेष ध्यान, वायरल फीवर के आ रहे अ​धिक मरीज, अस्पताल के प्रतीक्षालय में भी लगवाए गए बेड–

गोपेश्वर, 13 अगस्त 2025: गोपेश्वर जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में ईजाफा हो गया है। अस्पताल में 100 बेड की क्षमता है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने 16 अतिरिक्त बेड लगाने की व्यवस्था की है। अस्पताल में ओपीडी भी बड़ गई है। सीएमएस डॉ. धनिक ने लोगों को दू​​षित पानी का सेवन न करने और खानपान पर विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

​स्थिति यह है कि अस्पताल के दूसरे तल पर प्रतीक्षालय कक्ष में भी छह बेड लगवाए गए हैं। यहां मरीजों को ​भर्ती कराया जा रहा है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने डॉक्टर्स को मरीजों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में ओपीडी भी बड़ गई है। प्रतिदिन 500 से 600 की ओपीडी हो रही है। जांच करने के लिए भी मरीजों की भीड़उमड़ रही है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भी मरीजों की सुबह से ही लाइन लग रही है।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि मरीजों की अ​धिक संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। किसी भी मरीज को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!