चमोली: अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा, बदरीनाथ में ब्रह्मकपाल के आधे हिस्से तक पहुंचा नदी का पानी–

by | Aug 13, 2025 | चमोली, मौसम | 0 comments

पुलिस ने किया अलर्ट, लोगों को नदी किनारे न जाने की दी जा रही हिदायत, ब्रह्मकपाल के तीर्थपुरोहितों को सुर​क्षित जगह पर भेजा–

चमोली, 13 अगस्त 2025: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार कोे बदरीनाथ धाम में अलकनंदा ब्रह्मकपाल तीर्थ तक पहुंच गई। पुलिस प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी है। नदी बुधवार को ब्रह्मशिला के ऊपर से बह रही है। दोपहर को ही सभी तीर्थ पुरोहितों को वहां से हटाकर सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया।

बदरीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि अलकनंदा का जल स्तर बढ़ गया है। दोपहर तक ब्रह्मकपाल का काफी हिस्सा नदी में डूब गया है। धाम के सभी घाट पहले से जलमग्न हो रखे हैं। यात्रा पर रोक होने के कारण धाम में कोई तीर्थयात्री नहीं है। स्थानीय लोगों को नदी किनारे न जाने के लिए कहा गया है।

इधर, चमोली जनपद के निचले क्षेत्रों में बुधवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह धूप ​खिली रही, दोपहर बाद मौसम खरा​ब हुआ और कहीं-कहीं मध्यम बारिश हुई। जोशीमठ क्षेत्र में शाम को बारिश नहीं थी। पोखरी, नंदानगर, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, कर्णप्रयाग, गौचर क्षेत्र में धीमी बारिश हुई। जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने भारी बारिश होने पर नदी और गदेरों के इर्दगिर्द के गांवों के लोगों को सुर​क्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!