जय हिंद: चमोली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस–

by | Aug 15, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, विभिन्न स्थानों पर किया गया ध्वजारोहण–

गोपेश्वर, 15 अगस्त 2025: चमोली जनपद में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वाजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

चमोली में स्वतंत्रता दिवस के मौके विभिन्न स्थानों पर विद्यालयी छात्र-छात्राओं, एनएसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयं सेवियों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। वहीं जिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस जवानों की ओर से गॉर्ड ऑफर आर्नर दिया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि देश की आजादी लम्बे संघर्ष के बाद मिली है।

जिसके बाद देश की प्रगति के लिए भी हर भारतवासी ने अपने स्तर पर प्रयास किया जिसका परिणाम है कि आज भारत तकनीकी के क्षेत्र में अग्रणी देशों में शामिल हो सका है। उन्होंने कहा कि आज नई तकनीकों से कार्य कुशलता में सुधार हो रहा है। ऐसे में सभी को तकनीक के साथ स्वयं को जोड़ते हुए अपनी कार्य कुशलता को विकसित करते हुए देश के विकास में सहयोगी बनना होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश को तकनीकी से जोड़ने के लिए कर्मयोगी पोर्टल का शुभारंभ किया।

जिसके माध्यम से सभी सुगमता से तकनीकी से जुड़कर नई जानकारियों को हासिल कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया।जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए नन्हे बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की।

कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने कुंड कॉलोनी में स्थित शहीद पार्क पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनिनायों और विभिन्न युद्धों में जान गंवाने वाले वीरोंशहीदो को श्रद्धांजलि दी। साथ उन्होंने गोपेश्वर बाईपास रोड़ पर वन विभाग की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर फालदार पौधे का रोपण किया।

इस मौके अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दूबे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी के साथ स्थानीय निवासी भी मौजूद थे।

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!