चमोली: गोपेश्वर में गूंजे महायोगी श्रीअरविंद के जीवन दर्शन के मनस्वी मंत्र–

by | Aug 15, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में मह​र्षिश्रीअरविंद के जीवन और विरासत पर हुआ प्रेरक मंथन–

गोपेश्वर, 15 अगस्त 2025: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शुक्रवार को महर्षि श्रीअरविन्द के जीवन और विरासत पर प्रेरक मंथन हुआ। महाविद्यालय के अँग्रेजी विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में अलग अलग वक्ताओं ने श्री अरविन्द के जीवन, कर्म और संदेश की मीमांसा की।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि महर्षि अरविंद पूर्ण स्वराज की खुली उद्घोषणा करने वाले पहले भारतीय थे। वे महान क्रांतिकारी, दार्शनिक, कवि और योगी के साथ साथ आध्यात्मिक गुरु भी थे जिनका प्रभाव नए भारत की रचना में धीरे धीरे परिलक्षित हो रहा है।

आमंत्रित वक्ता डॉ मनीष मिश्रा ने कहा कि श्री अरविन्द के लिए राजनीतिक स्वतंत्रता तभी सार्थक है जब वह आंतरिक मुक्ति से जुड़ी हो। डॉ सौरभ कुमार ने आधुनिक विश्व में मानव एकता की दृष्टि तथा अरविन्द के विचारों को सामूहिक विकास और संस्कृतियों के बीच सामंजस्य हेतु प्रासंगिक बताया।

डॉ डी.एस. कंडारी ने श्रीअरविन्द के काव्य में राष्ट्र और मान्यता की चेतना विषय पर उनके काव्य में आध्यात्मिकता, राष्ट्रप्रेम और मान्यता के संगम को रेखांकित किया।

शिक्षाशास्त्री और बीएड विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर कुलदीप सिंह ने “समग्र शिक्षा की अवधारणा” विषय पर बोलते हुए श्री अरविन्द के शिक्षा दर्शन और व्यक्तित्व के पाँच आयाम—शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक को आधुनिक शिक्षा में महत्वपूर्ण बताया।

इसके पश्चात डॉ. जे.एम.एस. नेगी और डॉ. दिनेश सती ने महायोगी के आलोक पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।

लोक संस्कृति के अध्येता और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. डी.एस. नेगी ने अध्यक्षीय भाषण में श्रीअरविन्द साहित्यिक और दार्शनिक योगदान पर प्रकाश डाला।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सूत्रधार और कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिनेश सिंह रहे जो वर्तमान में श्री अरविन्द पर पीएच.डी. कर रहे हैं । डॉ. सिंह ने पांडिचेरी यात्रा के बारे में अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कनिष्का दानू, द्वितीय स्थान यशवंत तथा तृतीय स्थान आर्यनशिखा ने प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में डॉ. अभय कुमार, डॉ. कनिका, डॉ. चंदा, डॉ. शिवानी, डॉ. प्रेमलता, डॉ. प्रियांका, डॉ. चंद्रेश, डॉ. एसएल बटियाटा, डॉ. विधि ध्यानी, डॉ. प्रीति, डॉ. वीरेन्द्र, डॉ. राकेश मिश्रा, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. विनीता रावत आदि शामिल थे। अंत में डॉ. राजेश चंदिरियाल ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया।

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!