आस्था: बदरीनाथ धाम में धूमधाम से मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी–

by | Aug 15, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष ऋ​षि प्रसाद सती सहित पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं–

बदरीनाथ धाम, 15 अगस्त 2025: बदरीनाथ धाम में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी आज शुक्रवार रात्रि को मनायी जा रही है इस अवसर पर श्री बदरीनाथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना तथा समारोह आयोजित होगा।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद वितरण होगा।

अपने संदेश में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी है। कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के कर्म योग का स्मरण दिलाता है।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी है।

जन्माष्टमी के अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट तथा अमित बंदोलिया पूजा-अर्चना संपन्न करेंगे।

मध्य रात्रि को अष्टमी तिथि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद श्रद्धालु व्रत का परायण करेंगे इस अवसर पर मंदिर गर्भगृह को फूलों से सजाया गया है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में आज शुक्रवार देर रात तक भजन संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

वहीं श्री बदरीश पंडा पंचायत बदरीनाथ द्वारा 16 अगस्त शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव झांकी निकाली जायेगी जोकि उर्वशी मंदिर बामणी से भ्रमण कर बदरीनाथ मंदिर परिसर पहुंचेगी झांकी में बाल रूप भगवान श्रीकृष्ण, बलराम, भगवान के परम मित्र सुदामा , नंदबाबा, माता यशोदा के पात्र जीवंत अभिनय करेंगे तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे।

इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, पूर्व प्रशासक राजेश मेहता,ईओ नगरपंचायत सुनील पुरोहित, थाना अध्यक्ष नवनीत भंडारी,राजेंद्र सेमवाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, अशोक टोडरिया,सुधाकर बाबुलकर आदि मौजूद रहेंगे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!