महिला और युवक मंगल दल हमारे गांवों की रीढ़, इन्हें मजबूती देंगे तो गांव होंगे मजबूत-महेंद्र भट्ट–

by | Sep 26, 2021 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

 पोखरी। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि महिला मंगल दल और युवक मंगल दल गांवों की रीढ़ हैं। इन दलों को मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को पोखरी में विधायक आवास पर आयोजित एक सादे समारोह में पोखरी विकास खंंड के 14 महिला मंगल दल और युवक मंगल दलों को सांस्कृतिक और खेल सामग्री वितरित की गई। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी मंंगल दलों को मजबूत किया जाएगा। युवक मंगल दलों को क्रिकेट किट वितरित किए गए। इनमें ग्राम पंचायत कुमेडा कुजासू,काण्डा,विनगढ,करछूना रौता,पांव,चौण्डी,कलसीर,ताली कंसारी एवं युवक मंगल दल पाव,ताली कंसारी,कलसीर शामिल हैं। विधायक ने महिला व युवक मंगल दलों के महिलाओं और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक सामग्री से महिलाओं के द्वारा हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा किसी भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकती है युवक मंगल दलों को क्रिकेट किट वितरण करने का मेरा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को आगे बढ़ाने का मौका मिले और इस क्षेत्र का नाम रोशन करेंगें। विधायक भट्ट ने महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों से आह्वान भी किया इस सामग्रियों का सदुपयोग करे इस सामग्री के वितरण से  हमारे ग्रामीण इलाकों में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा तथा ग्रामीणों अंचलों में सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का विकास होगा। सभी ग्राम सभाओं की महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दलों की अध्यक्षों ने विधायक महेंद्र भट्ट का आभार जताया। इस अवसर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, ग्राम प्रधान रौता बीरेंद्र राणा, ताली कंसारी प्रधान रबीन्द्र नेगी, चौंड़ी महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा बुटोला, कुजासू महिला मंगल दल अध्यक्ष गोविंदी देवी,  कलसीर युवक मंगल दल अध्यक्ष प्रेम सिंह, सूरज सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अवधेश रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजपाल बर्त्वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेन्द्र राणा के साथ ही कई महिलाएं, पुरुष मौजूद थे। 

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!