आक्रोश: चमोली में चिलचिलाती धूप में भी चॉक डाउन हड़ताल पर डटे रहे राजकीय ​शिक्षक–

by | Aug 20, 2025 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा नियमावली को निरस्त करने की मांग उठाई, चरणबद्ध आंदोलन शुरु करने की चेतावनी दी। 25 को ब्लॉक मुख्यालयों पर करेंगे धरना प्रदर्शन–

गोपेश्वर, 20 अगस्त 2025: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा नियमावली 2022 को निरस्त करने और शत-प्रतिशत पदोन्नति व स्थानांतरण की मांग को लेकर जनपद के राजकीय शिक्षकों की चॉक डाउन कार्यबहिष्कारहड़ताल जारी है। ​शिक्षकों ने आक्रोश व्यक्त कर प्रदर्शन किया और दिनभर विद्यालय परिसर में धरना दिया। बुधवार को जनपद में तेज धूप ​खिली थी, बावजूद इसके ​शिक्षक अपने हक की लड़ाई के लिए चिलचिलाती धूप में भी धरने पर डटे रहे।

​शिक्षकों का यह आंदोलन प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर चल रहा है। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में ​शिक्षक सुबह विद्यालय पहुंचे और पठन-पाठन छोड़कर धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर हुई सभा में अध्यक्ष दीवान सिंह कंडेरी ने कहा कि कई वर्षों के सेवाकाल के बाद शिक्षक पदोन्नति से प्रधानाचार्य पद तक पहुंचते हैं। लेकिन लंबे समय से यह प्रक्रिया पूरी तरह से बंद है और अब प्रधानाचार्य के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

यह शिक्षकों के साथ अन्याय है। इस नियमावली के निरस्त होने तक आंदोलन किया जाएगा। शिक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने, शत-प्रतिशत पदोन्नति और शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई है। इसके अलावा राइंका माणा घिंघराण सहित कई अन्य विद्यालयों में भी आंदोलन चल रहा है।

इस मौके पर मंत्री भूपेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष नवनीत सिंह, अनूप खंडूरी, कुंवर सिंह रावत, विनोद पुरोहित, महेंद्र हिंदवाल, जयेंद्र सिंह पंवार, सुशील खंडूरी, प्रमोद कुमार पांडेय, विजय पंत, जगमोहन सिंह नेगी, धर्म सिंह चौहान, भुवनेश्वरी चौहान, नंद किशोर जोशी, सूरज पुंडीर, हरेंद्र कुंवर, नरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

कहा कि 24 अगस्त तक विद्यालयों में चॉक डाउन व कार्य बहिष्कार के बाद, 25 को विकासखंड मुख्यालयों पर धरना व शिक्षा अधिकारियों का घेराव, 27 को जनपद मुख्यालयों पर धरना व घेराव, 29 को मंडल मुख्यालयों पर और एक सितंबर से शिक्षा निदेशालय देहरादून में जनपदवार धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!