सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 : वीपीएचईपी, पीपलकोटी में निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन–

by | Aug 22, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

प्रतियोगिता में चयनित श्रेष्ठ निबंध और स्लोगन होंगे सम्मानित, पुरस्कृत,

पीपलकोटी, 21 अगस्त 2025: सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के अंतर्गत आज 21 अगस्त 2025 को वीपीएचईपी, पीपलकोटी परिसर में संविदा कर्मचारियों के लिए निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संविदा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और अपनी रचनात्मकता एवं विचारों के माध्यम से सतर्कता के महत्व को अभिव्यक्त किया। प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किए जाने का भी प्रावधान है।

इस अवसर पर डीजीएम (विजिलेंस), कमल नौटियाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि *“सतर्कता केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करना ही वास्तविक सतर्कता है। ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ती है और एक सशक्त कार्यसंस्कृति का निर्माण होता है।”

वहीं, प्रमुख परियोजना, वीपीएचईपी, अजय वर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताएँ कर्मचारियों में न केवल रचनात्मकता को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और पारदर्शी कार्य संस्कृति की ओर भी प्रेरित करती हैं। यह पहल वीपीएचईपी में सतर्कता और ईमानदारी के मूल्यों को और मजबूत करेगी।” प्रतियोगिता में चयनित श्रेष्ठ निबंध एवं स्लोगन को आगामी अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!