चमोली: आहत होकर शिक्षक ने पदोन्नति छोड़ने का किया एलान–

by | Aug 22, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

​ शिक्षक धन सिंह ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत को भेजा ज्ञापन, किया एलान, पांच अगस्त तक शिक्षक हित में नहीं लिया निर्णय तो वे नहीं लेंगे पदोन्नति–

गोपेश्वर, 22 अगस्त 2025: पदोन्नति को लेकर सरकार द्वारा निर्णय नहीं लिए जाने से आहत होकर एक शिक्षक ने पदोन्नति नहीं लेने का एलान किया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत को ज्ञापन भेजकर कहा है कि यदि पांच सितंबर शिक्षक दिवस तक शिक्षकों के हित में कोई उचित निर्णय नहीं लिया जाता है तो वे कोई पदोन्नति नहीं लेंगे।

राजकीय इंटर काॅलेजमैठाणा में तैनात नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता धन सिंह ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि शत प्रतिशत पदोन्नति को लेकर शिक्षक संगठन कई सालों से मांग कर रहे हैं।

लेकिन उन्हें लगातार गुमराह कर उनके हक व सम्मान से वंचित किया जा रहा है। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि यदि आगामी पांच सितंबर तक कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वे अपनी पदोन्नति को त्याग देंगे। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया है कि उन्हें अतिरिक्त प्रभारी प्रधानाचार्य के दायित्व से भी मुक्त किया जाए।

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!