मां नंदा जैसे-जैसे कैलाश की ओर बढ़ रही उमड़ रहा आस्था का सैलाब–

by | Aug 23, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

मंगरोली गांव में हुई मां नंदा की विशेष पूजाएं, ग्रामीणों ने मां नंदा को भेंट की श्रृंगार सामग्री और स्थानीय उत्पाद–

गोपेश्वर, 23 अगस्त 2025: मां नंदा की डोली जैसे-जैसे कैलाश के लिए आगे बढ़ रही है तो आस्था का सैलाब भी उमड़ रहा है। गांव-गांव में मां नंदा का भक्तों द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है। नंदप्रयाग के मंगरोली गांव में मां नंदा की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। ध्या​णियों ने मां नंदा को श्रृंगार सामग्री भेंट कर पूजा-अर्चना संपन्न की।

अपने सिद्धपीठ कुरुड़ से शुरू हुई मां नंदा की डोली कैलाश के लिए विदा हुई तो सैकड़ों भक्तगण मां नंदा के दर्शनों को उमड़ पड़े। मां नंदा वि​भिन्नपड़ावोंसेे होते हुए कैलाश के लिए विदा हो रही है। वि​भिन्न यात्रा पड़ावों को पार कर मां नंदा की डोली मंगरोली गांव पहुंची है।

शनिवार को सुबह मां नंदा की आचार्य ब्राह्मणों ने विशेष पूजाएं संपन्न की। मां नंदा के दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। गांव में मां नंदा की सामूहिक पूजा हुई। महिलाओं ने मां नंदा के मांगल गीत गाए।

मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी ने बताया कि लोगों में मां नंंदा को लेकर आस्था उमड़ रही है। गांव में डोली के पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से माता का स्वागत किया। माता की डोली को ले जाने के लिए भक्तगणों में उत्सुकता बनी हुई है।

जिस भी गांव में डोली यात्रा पहुंच रही है। ग्रामीण मां नंंदा को स्थानीय उत्पादों का भोग लगा रहे हैं। बता दें कि मां नंदा को नंदानगर क्षेत्र में बेटी और आराध्य देवी के रुप में पूजते हैं। जिस भी गांव में मां नंदा पहुंच रही है, वहां माता के साथ ही ध्या​णियों की पूजा भी हो रही है। ध्या​णियों पर लगी बाहरी हवा यानि जल छाया को भी माता को साक्षी मानकर पूजा जाता है।

Latest News

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...
error: Content is protected !!