चमोली: थराली आपदा में मत्स्य पालकों को हुआ भारी नुकसान, लाखों मछलियां मलबे में मरी–

by | Aug 24, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

मत्स्य पालकों ने मत्स्य तालाबों को हुए नुकसान को आपदा में शामिल कर मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई–

थराली, 24 अगस्त 2025: थराली क्षेत्र में आई विनाशकारी आपदा में मत्स्य पालकों को भारी नुकसान हुआ है। बरसाती गदेरों के उफान पर आने से कई ट्राउट मत्स्य तालाब मलबे में तब्दील हो गए हैं। जिनमें लाखों मछलियां मर गई हैं। आपदा प्रभावित मत्स्य पालकों ने तालाबाें को हुए नुकसान को आपदा में शामिल कर सरकार से मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।

थराली आपदा ने स्थानीय लोगों को लंबे समय तक जख्म दे दिए हैं। इनमें ट्राउट मत्स्य पालक भी शामिल हैं। खेता मानमती, कुमोली और असेड़सिमली गांव में कई ग्रामीणों के मत्स्य तालाब बनाए गए थे। इनमें से अधिकांश तालाब बह गए हैं।

ग्राम पंचायत किमोली आगर में सात तालाबों से करीब पांच क्विंटल मछलियां बह गई हैं। ग्राम प्रधान सुरेंद्र लाल ने बताया कि गांव के समीप पैणीगदेरे में बाढ़ आने से खेतों में फसल भी नष्ट हो गई है। गदेरे के मलबे में मदन लाल के चार तालाब और सुरेंद्र लाल के तीन मत्स्य तालाब भी बह गए।

जिससे काश्तकारों को भारी नुकसान हो गया है। इसके अलावा खेता मानमती के गाड़िया मत्स्य समूह के तालाबों को भी नुकसान हुआ है। यहां करीब एक लाख मछलियां मलबा गिरने से मर गई हैं। ग्राम प्रधान सुरेंद्र लाल ने सरकार से मत्स्य पालकों को हुए नुकसान को आपदा में सम्मलित कर मुआवजा देने की मांग की है।

Latest News

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...
error: Content is protected !!