चमोली: सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज हैं चमोली जनपद के सहकारी संस्था गल्ला विक्रेता–

by | Aug 25, 2025 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

किया एलान सितंबर माह से कोई नहीं लगाएगा राशन का चालान, सम्मानजनक मानदेया और राशन तोल कर देने की मांग उठाई, सामूहिक इस्तीफा देने का दिया अल्टीमेटम–

कर्णप्रयाग, 25 अगस्त 2025: सोमवार को जनपद चमोली के सहकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक कर्णप्रयाग में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिले के विक्रेता संगठन के अध्यक्ष दिनेश जोशी ने की। इस दौरान सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि इसी माह के अंत तक सभी गोदाम की आवश्यक बैठक आहूत की जाएगी। एलान किया कि सितंबर माह के राशन का कोई भी साथी चालान नहीं लगाएगा। कहा गया कि सम्मानजनक मानदेय और राशन तोल कर नहीं दी गई तो गल्ला विक्रेता सामूहिक इस्तीफा भी दे सकते हैं।

बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें कर्णप्रयाग से नवनिर्वाचित ज्येष्ठ प्रमुख वीर सिंह कंडारी, सतपाल रावत और रमेश चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह रावत, भक्तदर्शनबुटोला आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

निर्णय लिया गया कि इसी माह के अंत तक सभी गोदाम में एक आवश्यक बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में 200 से अधिक विक्रेताओं ने उपस्थिति दर्ज की। यह निर्णय लिया गया कि सितंबर माह का कोई भी व्यक्ति खाद्यान्न का चालान नहीं लगाएगा। जब तक जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा विक्रेताओं की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है,

तब तक सभी विक्रेता साथी आप अपना समय और भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करें। और सितंबर में अपना अपना सामूहिक इस्तीफा जिला कार्यकारिणी को सौंप कर जिला पूर्ति कार्यालय में संगठन के माध्यम से जमा किया जाएगा। जिससे कि कोई भी विक्रेता संगठन के खिलाफ न जाए संगठन यदि मजबूती से काम करेगा तो विक्रेताओं की जीत सुनिश्चित है। इस मौके पर देवी प्रसाद थपलियाल, ओम प्रकाश नेगी, कुलदीप नेगी, नरेंद्र पुंडीर, देवेंद्र भंडारी, सुखदेव नेगी, मातबर सिंह बिष्ट, महावीर सिंह रावत, जयप्रकाश खंडोली, मदन मोहन भट्ट, रणवीर सिंह नेगी, भगत सिंह कंडारी, बृजेंद्र सिंह नेगी, भारत सिंह बिष्ट, बिन्नी पंत आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!