गल्ला विक्रेताओं ने कहा-हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार–

by | Sep 27, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 

पोखरी। अपनी  विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि कोरोना काल में उन्होंने स्वयं के खर्चे में राशन लाकर उपभोक्ताओं को वितरित की। लेकिन आज तक खाद्यान्न का ढुलान नहीं दिया गया है। सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वाहन चालकों को प्रतिमाह दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई है और ग्राम प्रधानों को कोरोना योद्घा घोषित किया गया। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपनी जेब से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का निशुल्क राशन का ढुलान कर उपभोक्ताओं को वितरित किया, लेकिन आज तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार की इस हठधर्मिता को गल्ला विक्रेता समझ नहीं पा रहे हैं। कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना गल्ला विक्रेताओं ने खाद्यान्न वितरित किया, आज उन्हीं को अपनी मांगों को लेकर दर-दर भटकना पड़ रहा है। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष रमेश चौधरी, उपाध्यक्ष यतीश चमोला, देवी प्रसाद थपलियाल व अन्य विक्रेताओं ने कहा कि हम भी झुकेंगे नहीं। जब तक मांंगों पर उचित कार्रवाई नहीं हो जाती, गोदामों से खाद्यान्न नहीं उठाएंगे।  

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!