जागरुकता: टीएचडीसी का सतर्कता जागरूकता अभियान-2025 शुरू, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन–

by | Aug 30, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

राजकीय प्राथमिक विद्यालय अगथला में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन, उत्साह से किया छात्रों ने प्रतिभाग–

चमोली, 30 अगस्त 2025: सतर्कता जागरूकता अभियान-2025 के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना द्वारा आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ग्राम अगथला, चमोली में विद्यार्थियों हेतु चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में कुल 22 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति और विचारों को प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कुल 37 प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर कमल नौटियाल, उप महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं सुमित टम्टा, वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं सतर्कता जैसे मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जीवन में सदैव सत्यनिष्ठ बने रहने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सतर्कता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!