मुसीबत: मलारी हाईवे पर तमक नाले मेें बहा पुल, नीती घाटी का संपर्क कटा, अंधेरे में ढूबा जोशीमठ–

by | Aug 31, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

सेना और आईटीबीपी की आवाजाही भी हुई बा​धित, रात दो बजे उफान पर आया तमक नाला, आफत में ग्रामीण–

जोशीमठ, 31 अगस्त 2025: नीती घाटी को यातायात से जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर तमक नाला में मोटर पुल बह गया है। शनिवार रात को हुई भारी बारिश के दौरान तमक नाले के उफान पर आने से पुल बह गया। जिसके बाद से नीती घाटी का देश दुनिया से संपर्क कट गया है। सेना और आईटीबीपी की आवाजाही भी रुक गई है।

नीती घाटी में इन दिनों देवी मां की पूजाएं चल रही हैं, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन अब हाईवे के बा​धित होने से ग्रामीणों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। मलारी गांव के ग्राम प्रधान देव सिंह राणा ने तमक नाले में वैक​ल्पिक व्यवस्था कर वाहनों की आवाजाही सुचारु करने की मांग उठाई है।

कागा के पूर्व ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा का कहना है कि तमक नाला में पहले से ही पुल तिरछा हो गया था। शनिवार रात की बारिश के दौरान नाले के बहाव में पुल बह गया है। उन्होंने यहां शीघ्र वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क तैयार करने की मांग उठाई है। इधर, कर्णप्रयाग से सप्लाई होने वाली 66 केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से जोशीमठ क्षेत्र में तड़के तीन बजे से बिजली की सप्लाई बा​धित है।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!