चमोली: नाबालिग को भगाने का आरोपी को अदालत ने किया दोषमुक्त, पढ़ें खबर–

by | Sep 1, 2025 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला, किशोरी के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को किया दोषमुक्त–

गोपेश्वर, 30 अगस्त 2025: जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत ने नाबालिग को भगाने के आरोपी को दोषमुक्त करार दिया है। अदालत ने पीड़िता के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर निर्णय सुनाया है।

मामला नंदानगर थाना क्षेत्र (तब पुलिस चौकी) के अंतर्गत का है। बचाव पक्ष के अ​​धिवक्ता सत्यप्रकाश सती ने बताया कि 29 जनवरी 2021 को क्षेत्र की एक महिला ने नंदानगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी स्कूल गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। जिसके आधार पर चमोली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की।

पुलिस ने किशोरी को देवनिया जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी जिशान अली (26) के साथ श्रीनगर (गढ़वाल) से बरामद किया और जिशान को पोक्सो सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। अदालत में सुनवाई के दौरान पीड़िता ने बयान दिया कि वह अभियुक्त को जानती थी, उसने खुद फोन कर उसे कर्णप्रयाग बुलाया और स्वेच्छा से उसके साथ गई।

उसने अदालत में कहा कि उसका अन्य जगह रिश्ता होने के चलते भी घर से भागी थी और अभियुक्त से शादी करना चाहती थी। अदालत ने किशोरी के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त जिशान को दोषमुक्त करार दे दिया।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!