चमोली: ​आपदा प्रभावितों के बीच पहुंची जिला पंचायत सदस्य सरोजनी रावत, हालचाल जाना–

by | Sep 2, 2025 | आरोप, चमोली | 0 comments

​थिरपाक से ग्वाला, छिड़िया तक बदहाल ​स्थिति में पहुंचा नंदानगर मोटर मार्ग, कई मकान खतरे की जद में आए–

नंदप्रयाग, 02 सितंबर 2025: ​थिरपाक वार्ड की जिला पंंचायत सदस्य सरोजनी रावत बारिश के बीच मंगलवार को आपदा प्रभावितों के बीच पहुंची। उन्होंने आपदा प्रभावितों का हालचाल जाना और आपदा की जानकारी ली।

नंदप्रयाग मोटर मार्ग के ग्वाला और छिड़िया में बदहाल ​स्थिति में पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य ने लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारियों को मलबे का निस्तारण कर शीघ्र सड़क को दुरुस्त करने के लिए कहा। इधर, जिला पंचायत सदस्य सरोजनी रावत ने ग्वाला गांव में राकेश सिंह बिष्ट और जय सिंह कठैत के आवासीय भवनों की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग के अ​धिकारियों को यथाशीघ्र सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए कहा गया।

उन्होंने ग्वाड़ा में भूस्खलन की जद में पहुंच आवासीय मकान का जायजा भी लिया। साथ ही लोगाें से सतर्क रहने की अपील की। आपदा प्रभावितों ने जिला पंचायत सदस्य से कहा कि बारिश होने पर वे रात को सो नहीं पा रहे हैं।

कोट कंडारा के नौली गांव में भूपाल सिंह बिष्ट जी का मकान भारी वर्षा व अतिवृष्टि के चलते पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है साथ ही साथ आनंद सिंह रावत,धन सिंह बिष्ट,जय सिंह रावत आदि के मकानों में भारी दरारो के कारण खतरा बना हुआ है।
जिसके चलते राजस्व विभाग व लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता जी से वार्ता कर तत्काल मुआवजे को लेकर वार्ता हुई।
विभाग द्वारा जल्द ही मुआवजा देने व सुरक्षात्मक कार्य हेतु आश्वासन दिया गया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह रावत ,व सतेन्द्र सिंह बिष्ट जी मौजूद रहे। जिला पंंचायत सदस्य सरोजनी रावत ने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जो भी बन पड़ेगा उसके लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

भूस्खलन का डर सता रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावितों को आपदा राहत सामग्री वितरित करने की मांग उठाई है। उनके साथ मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी भी मौजूद रहे।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!