चमोली: चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी विद्यालयों में रहेगा अवकाश, ​शिक्षक भी नहीं जाएंगे–

by | Sep 2, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश, नदियों और गदेरों का जलस्तर बढ़ा, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद दिया आदेश–

गोपेश्वर, 02 सितंबर 2025: मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट और लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन व अन्य घटनाओं को देखते हुए बुधवार तीन सितंबर को भी चमोली जनपद के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बुधवार को भी चमोली जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जिला​धिकारी ने ​शिक्षकों के लिए भी अवकाश घो​षित किया है।

जिलाधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जिले में कई दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। कई सड़कें बंद हैं, कई जगह पर भू धंसाव व भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। सड़कों पर समय-समय पर मलबा व बोल्डर गिर रहे हैं।

नदियों व गदेरों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसे देखते हुए जिले के सभी सरकारी, गैरसरकारी व अर्द्धसरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है। जिले में लगातार तीसरे दिन विद्यालयों में अवकाश किया गया है। ​शिक्षकों के लिए भी अवकाश घो​षित किया गया है।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!